फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ग्राम विरधौलपुर में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विरधौलपुर गांव निवासी अनुराग दुबे के पत्नी हेमा (22) शुक्रवार की रात स्टोव पर खाना बना रही थी। स्टोव की टंकी फटने से वह झुलस गई। परिवार के लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में फर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हेमा की मौत की खबर पति अनुराग ने फोन पर मायके वालों को दी। देर रात मायके वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे। हेमा का भाई प्रदीप दुबे बहन की फोटो लेने लगा तो ससुराल वालों ने विरोध किया। अनुराग के बहनोई व उनके घरवालों ने प्रदीप को लाठी डंडे व राड से मारकर अधमरा कर दिया। इसके बाद इलाहाबाद के झूंसी थाने के नीमीकला निवासी नीरज दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि उनकी बहन हेमा की शादी तीन वर्ष पूर्व अनुराग दुबे से हुई। शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख नगद व चार पहिया वाहन के लिए हेमा को प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले में पंचायत भी हुई थी। ससुराल वालों 10 मई को उनकी बहन की पिटाई की थी। तब उसने यूपी 100 फोन किया था। इसके बाद ससुराल वालों ने कहा था कि वे फिर ऐसा नहीं करेंगे। मगर 11 मई की शाम 7 बजे हेमा को पति अनुराग, ससुर, जेठ, जेठानी ने जलाकर मार डाला। उनका प्रदीप बहन को देख जा रहा था तो अनुराग के बहनोई ने लाठी राड से मारकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने पति अनुराग, ससुर सरजू दुबे ,जेठ मुन्नू ,रिंकू व दोनों जेठानी अनुराग के बहनोई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें