फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़क़र 15 तोले सोना व डेढ़ लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताला तोड़कर 15 तोले सोना व डेढ़ लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव दहिसरा में घर में घुसकर चोर ताले तोड़कर 15 तोला सोना व डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दहिसरा निवासी संजय ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उनके मकान में चोर घुस आए। सुबह जब वह सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने देखा कि चोर अलमारी के अंदर से 15 तोले सोने के आभूषण व डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें