फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सोते समय सिर कूंचकर वृद्ध महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। गुरैनी गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्ध महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ महिला का शव मिला। सूचना पर डाग स्क्वाड भी पहुंचा लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका। मृतका की बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरैनी गांव निवासी हरिराम की पत्नी कलावती (65) रात में घर के पिछले दरवाजे के बाहर चारपाई पर सो रही थी। सामने वाले कमरे में उनकी बहू और उसके तीन बच्चे सो रहे थे। कलावती के पति हरिराम गाजियाबाद रहते हैं जबकि उनका बेटा जिलेदार गौतम खाड़ी देश में रहकर नौकरी करता है। घर पर सास बहू और उसके तीन छोटे बच्चे रहते हैं। बहू अनीता सुबह अपनी सास को जगाने पहुंची तो बिस्तर पर खून में सना उनका शव देखकर वह चीख पड़ी। कलावती का सिर किसी भारी चीज से कूंचा हुआ था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस, फारेंसिक टीम और डाग स्क्वाड पहुंचकर छानबीन की लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बहू अनीता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का किसी से विवाद भी नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें