फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को रास्ते में छोड़कर भाग निकला प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुरहरगिज गांव को पास मंगलवार को एक युवक अपनी प्रेमिका को लावारिश हाल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को महिला हेल्पलाइन कौ सौंप दिया। सुजानगंज निवासी युवक शादी का झांसा देकर दिल्ली में लड़की के साथ दुराचार भी किया है। शादी करने के लिए उसे लेकर घर आ रहा था। रामपुर हरगिज गांव के पास वह लड़की को सड़क किनारे बैठाकर लघु शंका के बहाने फरार हो गया। लड़की सड़क किनारे बेसुध मिली।
विज्ञापन

सड़क किनारे मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने बेसुध लड़की को देखा तो पुलिस और महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दी गई। पुलिस लड़की को थाने ले आई। जहां होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगंवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती दिल्ली में रहती थी। यहां पर लड़की की मुलाकात सुजानगंज थाना क्षेत्र के गहरपारा निवासी मोनू सरोज से हुई। वह दिल्ली की एक फैक्ट्री मे काम करता है। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और करीब एक साल से मोनू ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुराचार किया। पीड़ित युवती के मुताबिक उसका प्रेमी उसे लेकर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर के पास पहुंचा तो लड़की को सड़क किनारे बैठकर इंतजार कहने के कहकर लघुशंका के बहाने फरार हो गया। काफी देरतक वह नहीं लौटा तो भूख प्यास से व्याकुल हो उठी। प्रेमी की तलाश में वह अनजान रास्ते से भटकती हुई रामपुर हरगिज जा पहुंची और भूख और प्यास से वहीं बेहोश हो गई थी। पुलिस युवती के प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें