फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने किया लूट कांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (लालगंज)। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर ढाले के पास से 13 अप्रैैल की दोपहर बिहार पुलिस से रिटायर्ड एक व्यक्ति से एक लाख रुपये लूट के मामले में एसओजी टीम व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पांच आरोपियों को कोड़हरा ढाले के पास से सोमवार की रात को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से दो कट्टा, दो मोटर साइकिल के साथ नकदी भी प्राप्त हुई है। पुलिस ने इनका संबंधित धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते 13 अप्रैल की दोपहर में हुई लूट का पर्दाफाश पुलिस ने 17 वें दिन ही कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात दोकटी थानाध्यक्ष विवेक पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय सेमरिया ढाले पर क्षेत्र में हुए घटनाओं में लिप्त अपराधियों के संबंध में बात कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि 13 अप्रैल के लूट की घटना में संलिप्त पांच युवक दो मोटर साइकिलों पर बिहार की तरफ से कोड़हरा ढाले के तरफ आ रहे हैं। थाने से एसआई लवकुश सिंह व सिपाहियों को बुलाकर कोड़हरा ढाले के समीप सभी पुलिस कर्मी छिप गए। थोड़ी ही देर में दो मोटर साइकिलों पर पांच युवक आए, रोकने पर भागने लगे पर सड़क उबड़ खाबड़ होने के कारण युवक गिर पड़े। युवकों को हल्के बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से कुल बाइस हजार पांच सौ रुपये नकद, दो अदद तमंचा, चार कारतूस व दो मोटर सायकिल बरामद की गई। पुलिस ने सभी पांचों युवकों को धारा 392व 411 आई पीसी के तहत चालान कर जेल भेज दिया। पकडे़ गये आरोपी दोकटी थाना क्षेत्र के लक्षुटोला निवासी दिलीप यादव पुत्र कमला यादव, जमीन बढ़ी गांव के हरेंद्र मौर्या पुत्र त्रिलोकी प्रसाद, मुकेश मौर्या पुत्र दिनेश मौर्या, सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव निवासी राहुल वर्मा पुत्र जितेंद्र वर्मा, फेफना थाना क्षेत्र के मालदेपुर निवासी अजित पांडेय पुत्र छट्ठू पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें