फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पीली नदी पुल के पास शनिवार की शाम बदलापुर के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ओमप्रकाश सिंह के कार की चपेट में आने से एक साइकिल पर सवार दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गई। इस दौरान कार में फंसी एक छात्रा लगभग 100 मीटर दूर घसीटाती रही। सामने से आ रहे बाइक सवारों ने कार को रोक कर छात्रा को बाहर निकाला । इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों छात्राओं को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। जिसमें से एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के लविदाही गांव निवासी रमेश गौतम की दो पुत्रियां अंजलि (18) व संजू (16) शनिवार को एक ही साइकिल पर सवार होकर अपने ननिहाल बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा निवासी मुन्नीलाल गौतम के घर जा रही थीं। दोनों जैसे ही शाहपुर गांव के पीली नदी पुल से सौ मीटर आगे पहुंची थी। तभी बदलापुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार यूपी 62 एडब्लू 1526 का चालक सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे संजू दूर जाकर गिरी। उधर उसकी बड़ी बहन साइकिल सहित कार के अगले हिस्से में फंस गई। नशे में धुत कार चालक उसे सौ मीटर घसीटता हुआ चला गया। सामने से आ रहे बाइक सवार लोगों ने कार को रोंका। कार में फंसी अंजलि को बाहर निकाला। तब तक सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर प्रसाद पहुंच गए। दोनों छात्राओं को एंबुलंस से सीएचसी भेजवाया, जहां अंजलि की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर जुटी आक्रोशित भीड़ ने वाहन चालक की पिटाई करते हुए वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें