फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत .......

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। सुरेरी गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मुन्नर यादव की बेटी संगीता की शादी 25 अप्रैल 2012 को सुरेरी गांव निवासी गोपाल यादव के पुत्र रामफेर मोनू के साथ हुई थी। मुन्नर यादव ने बताया कि सोमवार को दोपहर में बेटी संगीता ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि बेटी का मुंडन कराने चलना है, तैयार रहना किसी को भेजूंगी। शाम तक जब कोई नहीं पहुंचा तो संगीता की कुसुमा को चिंता हुई। उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम साढ़े सात बजे फोन रिसीव हुआ तो बताया गया कि संगीता की हालत गंभीर है हॉस्पिटल में भर्ती है। रात साढ़े दस बजे बेटी के घर पहुंची तो पता चला कि बेटी की मौत हो गई है। मुन्नर यादव ने बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


झुलसी विवाहिता की मौत
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजनीडीह गांव में रविवार को अबूझ हलत में झुलसी विवाहिता की उपचार को दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। सुजनीडीह गांव निवासी विजय तिवारी की पत्नी प्रतिमा तिवारी (29) रविवार की शाम को झुलस गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें