बरसठी। वाट्सएप पर अश्लील मैसेज व अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार बब्लू के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव निवासी अरविंद उपाध्याय ने का आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार उनके मोबाइल फोन पर आए दिन अश्लील मैसेज और वीडियो भेजते हैं। मना करने पर फोन पर गालीगलौज भी करते हैं। उनका आरोप है कि इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।