फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को पीटा, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। कछौरा गांव की दलित बस्ती में सोमवार की रात करीब 10 बजे नशे में धुत मनबढ़ ने दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सीएसची से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कछौरा गांव निवासी शिवनाथ ने तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाला राजेश शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। दरवाजे पर मौजूद उनकी मां धनराजी एवं भाभी जमुना देवी ने गाली देने से मना किया तो उसने उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग बीच बचाव करने पहुंचे। तब तक मनबढ़ ने दोनों महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया था। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां जमुना देवी की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शिवनाथ की तहरीर पर आरोपी राजेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें