फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन उतराया मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। भटहर गांव निवासिनी बरखा सिंह का शव शनिवार की सुबह गंगा में उतराया मिला। शव मिलने की सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौप दिया। परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

भटहर गांव निवासी लालबहादुर सिंह की पुत्री बरखा सिंह (21) पुना रहती थी। वह इन दिनों बीए की परीक्षा देने घर आयी थी। वह गुरुवार को अपनी चचेरी बहन, भाई व रिश्ते के जीजा के साथ सीतामढी भदोही दर्शन करने गई थी, जहां घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई थी। गोताखोर दो दिन से शव खोज रहे थे। लेकिन नहीं खोज पाये। शनिवार की सुबह उसका शव घटनास्थल से दो सौ मीटर दुरी पर उतराया मिला। जिसके मिलते ही शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पांच बजे परिजन शव की अंत्येष्टि रामपुर घाट पर कर दी। इधर शव की सूचना मिलने पर घर मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें