फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ौना गांव में एक साथ निकली दो सगे भाईयों की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बढ़ौना फतेहगंज बाजार से एक साथ दो सगे भाईयों की अर्थी निकलने से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास गांव की भीड़ जुट गई। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। शनिवार की देर शाम गोमती नदी के किनारे रामघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने एक साथ दो-दो को मुखाग्नि दी। जिसके चलते घाट पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

बढ़ौना बाजार निवासी इंद्र प्रताप गौतम के बड़े पुत्र शिवसहाय उर्फ अच्छेलाल 35 वर्ष और दूसरे पुत्र शारदा सहाय उर्फ नन्हेलाल की प्रतापगंज बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। दोनों युवकों के मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। फतेहगंज बाजार में फर्नीचर व लकड़ी का व्यवसाय करने वाले इंद्र प्रताप के छह पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र मृतक शिवसहाय व दूसरे नंबर पर मृतक शारदा सहाय व्यापार के सिलसिले में बाइक से प्रतापगढ़ की तरफ गए थे। शाम को लौटते समय सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। शिवसहाय अपने पीछे पत्नी मीना देवी व तीन बच्चे बड़ी बेटी नेहा (8), रक्षा(6) और छोटा बेटा शेष (4) का है। दूसरे भाई शारदा सहाय अपने पीछे पत्नी रेनू देवी व तीन बच्चे बड़ी बेटी रिया (7), बेटा गोलू (5) और तीन वर्ष की बेटी श्रेया को छोड़ गए। दोनों बेटों की एक साथ मौत से परिवार के लोग सदमे में है। पिता इंद्र प्रताप और मां लालती देवी के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। उधर छोटे भाई विकास की तहरीर पर सिकरारा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें