फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को एसटीएफ ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/ रामपुर । थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार से एसटीएफ ने शनिवार की शाम दो युवकों को उठा है। हालांकि युवकों को कहां रखा गया है इस बात की जानकारी परिजनों को भी नहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब 8.30 बजे रामपुर थाना के पट्टी निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ मारगो एवं नेवढिय़ा थाना के जवन्सीपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोली जमालापुर चौकी के सामने पिल्लू समोसा वाले की दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। तभी एक बोलोरो गाड़ी में बैठाकर गोपालापुर की तरफ चले गए। बाजार में दो युवकों का अपहरण होने की खबर तेजी से फैली। युवकों के परिजन थाने पहुंचे और हो हल्ला शुरू कर दिया। परिजन अपहरण का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसओ पंकज पांडेय ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ जांच के लिए रात में ही मौके पर पहुंचे। जमालापुर चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर प्रसाद ने बताया दोनों नवयुवकों को पूछताछ के लिए एसटीएफ ले गयी है तब एसओ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें