फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व विधायक हाजी अफजाल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद शुक्रवार की शाम नगर के शकरमंडी तिराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो ंगए। जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। नगर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग पूर्व विधायक को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मीरमस्त मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद (57) शुक्रवार की शाम पांच बजे अपने भतीजे मो. सारिस के साथ बाइक से होली मिलन के लिए निकले? वह अरविंद बैंकर्स के घर से निकल कर अपने घर की तरफ आ रहे थे। शकरमंडी तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार से टक्कर हो गई। वे गिर पड़े उनका सिर फट गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी साधन से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, व्यापारी नेता शकील अहमद, कांग्रेस नेता एसपी सिंह, सपा नेता श्यामबहादुर पाल, शकील मंसूरी, इरशाद मंसूरी, अनवारुल हक समेत तमाम लोग उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें