फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं मिले डाक्टर, ट्रेन से घायल महिला की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर घायल महिला को समय पर उपचार नहीं मिल सका। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहते तो उसकी जान बच सकती थी। शाहगंज जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 10 बजे एक महिला (70) खेतासराय रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी बीच शाहगंज की तरफ से एक मालगाड़ी आ गयी। उसकी रफ्तार धीमी थी, जिससे महिला को ट्रेन आने का आभास नहीं हुई। ट्रेन के बगल से उसे धक्का लग गया और वह घायल हो गई। स्टेशन मास्टर आशीष कुमार सैनी ने एंबुलेंस से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डाक्टर नहीं था। एंबुलेंस घायल महिला को लेकर शाहगंज पहुंची. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें