अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में छत के रास्ते से व दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
जफराबाद संवाददाता के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के बाबा बाजार में बुधवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान का पार कर दिया। बाबा बाजार निवासी जय चंद्र सिंह की मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर, फोटो स्टेट प्रिंटर, इनवर्टर बैटरी, व 5 मोबाइल चुरा लिया। इसकी जानकारी सुबह पीड़ित को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ककरहिया चंवरी गांव में मंगलवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे में रखा बॉक्स उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने की सिकड़ी, नथुनी, लरी, एटीएम कार्ड आदि सामान ले लिया। चोरी हुए एटीएम से दूसरे दिन पिन कोड देखकर 25000 रुपए भी निकाल लिया। चोरी की जानकारी बुधवार को तब हुई जब ग्रामीणों ने टूटे बॉक्स में पड़ा पीड़िता मंजू देवी पत्नी हरिशंकर यादव का फोटो देखा और इसकी सूचना पीड़िता को दी।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित मोती जायसवाल की किराना मर्चेंट की दुकान है। बुधवार देर रात चोरों ने छत के सहारे दुकान में घुसकर नकदी सहित हजारों का समान ले लिया। पीड़ित ने ने बताया कि काउंटर में रखे 25 हजार नकदी सहित हजारों का सामान गायब है। इसकी सूचना पुलिस को दे गई है।
इनसेट
गैरेज का शेड काटकर चोरी
बरसठी। क्षेत्र के खोईरी मियांचक बाजार में बुधवार की रात चोरों ने रिंकू सिंह के मोटर गैरेज का टीन शेड काटकर दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। दुकानदार सुबह दुकान खोलने आया तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।