फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/केराकत। शांति भंग के आरोप में पत्नी को जेल भेजने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने बुधवार को केराकत तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। उसने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया था लेकिन माचिस की तीली जलाने से पहले ही आसपास के लोगों की मदद से एसडीएम के गार्ड ने उसे पकड़ लिया। एसडीएम ने उसकी पत्नी की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के दलाल टोला निवासी आयशा बानो ने एसडीएम से शिकायत की थी कि इस्माइल जद्दू और उसकी पत्नी हसीना बेगम अक्सर उसे परेशान करते हैं। आयशा ने आरोप लगाया था कि वह अपनी चहारदीवारी में गेट लगवा रही थी, जिसे विपक्षी ने रोक दिया। आयशा की इस शिकायत पर एसडीएम मंगलेश दूबे मंगलवार को कोतवाल शशिभूषण राय के साथ मौके पर पहुंचे। मौका देखने के बाद एसडीएम ने दरवाजा लगवाने का निर्देश पुलिस को दिया। पुलिस ने दरवाजा लगवा दिया। विरोध कर रही इस्माइल की पत्नी को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। एसडीएम ने उसकी जामानत खारिज कर जेल भेज दिया था। बुधवार को हसीना का पति इस्माइल पत्नी की जमानत के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। उसका आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि कार्यालय से बाहर नहीं निकले तो उसे भी जेल भेज दिया जाएगा। वह कार्यालय से बाहर निकल आ गया। कहीं से मिट्टी के तेल से भरा गैलन लाया और मिट्टी तेल उड़ेल कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि पत्नी को जमानत नहीं दी गई वह आग लगाकर जान दे देगा। माचिस की तीली जलाने से पहले ही आसपास के लोगों और एसडीएम के गार्ड ने उसे पकड़ लिया। अधिवक्ता भी इस्माइल के समर्थन में आ गए। जन दबाव को देखते हुए एसडीएम ने हसीना बेगम की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें