बरसठी। स्थानीय विकास खंड सभागार में शनिवार को महिला हिंसा को लेकर एक अरब बढ़ते कदम अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष ने महिला हिंसा पर चर्चा किया।
बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने कहा कि महिलाओं की रक्षा के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए। जबतक समाज नहीं जागेगा तबतक ऐसी घटनाओं को नहीं रोका जा सकता। महिला समाख्या की जिला समन्वयक रजनी सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला ंहिंसा रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नारी अदालत, नारी संजीवनी केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि नारी अदालत क्या है और कैसे काम करती है। इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वच्छता पर आधारित नाटक कास का मंचन किया गया। सुशीला, ऊषा ने वंदना महिला हिंसा को कम करने में महिला ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर सूर्यप्रकाश, हरिराम, अर्चना, मंजू, साधना, संध्या, रेनू, सुष्मा, रेखा संगीता, खुर्शीद बानो, सबिता पाल 181 महिला हेल्पलाइन की टीम मौजूद थी।