फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचौली गांव में 14 जनवरी की शाम खेत की तरफ गई विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोप है कि बाहर घूम रहे आरोपी पीड़ित को ही धमका रहे हैं।
गांव निवासी विवाहिता देर शाम को खेत की तरफ गई थी जहां पड़ेसी गांव के मनबढ़ों ने चाकू के बलपर आतंकित कर उसे खेत में उठा ले गए और तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया था। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। पकड़े गए युवक राजेश ने अपने दो अन्य साथियों का भी नाम पुलिस को बताया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया लेकिन अन्य आरोपी बाहर घूम रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि बाहर घूम रहे आरोपी उसे और परिवार वालों को धमकी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी भेजा गया जेल
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास रविवार की देर शाम महिला के साथ हुए गैंगरेप के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ रविवार की रात रसूलपुर गांव की पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला अपने पति के साथ दवा लेकर शाहगंज से घर लौट रही थी। दोनों बाइक से रसूलपुर के पास पहुंचे थे तभी बदमाशों ने रोक लिया और महिला के पति को पिस्टल के बलपर सड़क किनारे बैठा दिया और महिला को झाड़ के पीछे ले जाकर दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया था। महिला के पति ने बदमाशों की बाइक का नंबर याद कर लिया था। उसी आधार पर पुलिस ने एक आरोपी कपसियां गांव निवासी मोजे यादव को अगले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा आरोपी फरार था। पुलिस ने शनिवार को रसूलपुर बाजार से दूसरे आरोपी रसूलपुर निवासी राहुल यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


स्टेशन से चार को पकड़ा, छोड़ा
मीरगंज। जंघई रेलवे के आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने गए चार लोगों को जंघई पुलिस ने टिकट दलाली करने के आरोप में पकड़ लिया। पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आरपीएफ का कहना है कि पुलिस ने गलत ढंग से टिकट लेने वालों को पकड़ कर ले गई थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे जंघई आक्षरण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए कुछ लोग लाइन में खडे थे। जिस पर अचानक जंघई चौकी इंचार्ज संजीव सिंह पहुंच गए और उन्होंने चार लोगों को गाड़ी में बैठाकर जंघई चौकी ले गए। शाम तक बैठाए रखा इसके बाद छोड़ दिया। स्टेशन पर मौजूद लोगों का आरोप है की टिकट की दलाली का आरोप लगाकर पुलिस ने उठाया था तो फिर चालान क्यों नहीं किया। आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है की टिकट दलाली की धाराओं में कार्रवाई करने का सिविल पुलिस को अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें