फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिकअप सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में पिकअप सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बालिका समेत दो छात्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के जीतापट्टी मरदानपुर निवासी राजेश कुमार (48) गुरुवार को सुबह पिकअप पर सवार होकर वाराणसी से जौनपुर आ रहा था। पिकअप लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। पिकअप पर सवार राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमदासपुर के पास हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा छ साइकल सवार छात्र ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। अमाव गांव निवासी अजीत गुप्ता (17) पुत्र भोला नाथ गुप्ता हाइस्कूल की परिक्षा देने के लिए बाइक से जा रहा था। वह धरमपुर के पास पंहुचा ही था कि विपरीत दिशा से आरही गैस सिलेंडर लदी ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरईपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार चौराहे पर तीन बच्चे एक ही साइक ल पर सवार होकर स्कूल जा रहा थे। संतुलन बिगडने के चलते तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक का पहिया आठ वर्षीय खुशबू निवासी गौरा कला थाना महराजगंज के पैर के ऊपर से गुजर गया। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें