जौनपुर। स्कार्पियो सवार मनबढों ने सोमवार को स्थानीय कस्बे में सुल्तानपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक चालक को लोहे की राड से मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल ट्रक चालक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर जिले के संदीराम थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव निवासी नरेंद्र यादव ट्रक चलाता है। वह सोमवार को शाहगंज में सुल्तानपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आया था। उसी दौरान पीछे से आए भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो सवार ने वाहन में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए ट्रक चालक की पिटाई शुरू कर दी। स्कार्पियो में सवार तीन में लोगों ने ट्रक चालक की लोहे की राड से बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से वह लहूलुहान हो गया। मनबढ़ों ने ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। घायल ट्रक चालक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के लतीरपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।