फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में युवक को पीटा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत कोतवाली के बेहड़ा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर दूसरी टीम से खेल रहे मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों में एक यूपी पुलिस का तो दूसरा सीआरपीएफ का सिपाही है। दोनों छुट्टी पर घर आए हैं और एक टीम से क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बेहड़ा गांव निवासी धीरज शुक्ला (20) बीएससी का छात्र है। वह गांव में आयोजित क्रिकेट मैच में खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया जिस पर दूसरी टीम के लोगों ने स्टंप और बैट से वार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारवाले उसे सीएचसी ले गए जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिकास यादव (25) व उमेश यादव (26) निवासी शिवरामपुर थाना केराकत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। रिकास यूपी पुलिस और उमेश सीआरपीएफ का सिपाही है। दोनों इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे और मैच खेलने पहुंचे थे। कोतवाल प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें