फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने राजहंस पक्षी को घायल किया, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के लवायन गांव में तालाब के पास चारा खाते समय बाइक सवार सिकारियों ने एक राजहंस पक्षी को घायल कर दिया। पास में मौजूद युवक ने शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। ग्रामीणों को आता देख शिकारी बाइक से फरार हो गए। घायल राजहंस पक्षी का एक पैर टूट गया है। ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया। जहां बन विभाग के अधिकारी उसका इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

लवायन गांव के ताल में ठंड के समय में बहुत से दुर्लभ पक्षी आते हैं। राज हंस पक्षियों का भी दो जोड़ा ताल में बुधवार को विचरण कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन शिकारी पहुंचे और घात लगाकर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से चोट लगते ही पक्षी तडफ़ड़ाने लगा। उसी समय गांव के जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग भी दौड़कर आ गए। ग्रामीणों को आते देख शिकारी भागने लगे। बाइक पर सवार होकर दो लोग मौके से भाग गए जबकि तीसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीण घायल पक्षी का उपचार कराने के इंतेजाम में लगे थे तभी मौका पाकर पकड़ा गया शिकारी भी मौके से फरार हो गया। घायल हंस का प्राथमिक इलाज कराने के बाद लोगों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया। जयप्रकाश ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें