फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। गौराबादशाहपुर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज इलाके में हुए हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छात्राओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गौराबादशाहपुर में प्रसाद इंजीनियरिंग के पास जौनपुर की तरफ जा रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक घयाल हो गया। केराकत थाना क्षेत्र के बभावन गांव निवासी रामदास निषाद अपनी माता सूरजा देवी (56) को लेकर दोपहर में बाइक से जौनपुर जा रहा था। प्रसाद तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में गडियवां चौराहे पर बुधवार की शाम को एंबुलेंस और आटो टकरा गईं, जिसमें सरोजा देवी की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। रामनगर गांव की सरोजा देवी (65), गायत्री (60), विद्या (60), पुष्पा (60), श्यामा (65) गंगा स्नान कर आटो से अपने गांव लौट रही थीं। आटो विनय चला रहा था। गडियवां चौराहे पर आटो और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। लखनऊ से मरीज को पहुंचाकर जौनपुर लौट रहा एंबुलेंस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने सरोजा देवी को मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण गायत्री देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुजानगंज के बखोपुर गांव के पास बदलापुर की तरफ जा रही बस की चपेट में आकर साइकिल सवार महेंद्र और राधिका घायल हो गए। राधिका कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। साड़ीकला निवासी महेंद्र यादव का दोनों पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में महेंद्र यादव की मौत हो गई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
मड़ियाहूं। क्षेत्र के रामनगर द्वितीय गांव से गुजर रही गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक 25 वर्षीय युवती ने अपनी जान दे दी। बुधवार को मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस रामनगर पहुंची। उसी दौरान 25 वर्षीय युवती ट्रेन के सामने कूद गई। जहां उसके चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। युवती पहचान नहीं हो पाई है। उधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें