खेतासराय। नगर के डोभी मोहल्ला में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा को उप जिलाधिकारी शाहगंज ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। डोभी मोहल्ला के सन्तोष कुमार यादव खलिहान की जमीन पर मड़हा रखकर उसमें पशु बांधते थे। मड़हा ग्राम समाज की जमीन पर रखने का आरोप शाहगंज तहसीलदार की न्यायालय में ग्राम सभा बनाम सन्तोष कुमार यादव का मुकदमा चल रहा था। तहसील प्रशासन द्वारा नाप जोख कराने के बाद सन्तोष यादव का मड़हा ग्राम समाज की जमीन पर रखा पाया गया । कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम शाहगंज जेएन सचान , नायब तहसीलदार राम कुमार यादव और उपनिरीक्षक विनोद कुमार सचान मय फोर्स मौके पर पहुंच कर मड़हे को हटवा दिया।