फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। दिल्ली से कमाकर घर लौट रहा युवक शाहगंज रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने उसके पास से नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। अचेत मिले युवक को राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी जोखू (35) दिल्ली से कमाकर घर लौट रहा था। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरकर वह बाहर निकला तभी जहरखुरानों ने उससे दोस्ती गांठ ली। उसे घर तक छोडने के बहाने अपने वाहन में बैठा लिया। रास्ते में निशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसे सुरिस गांव के पास सड़क किनारे छोड़ दिया और उसके पास से नकदी समेत बैग में मौजूद सारा सामान लेकर फरार हो गए। उसके पास से मिली डायरी से युवक की पहचान होने पर परिवार के लोगों को सूचना दी गई। अचेत युवक को जीआरपी ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें