मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और सास ससुर समेत सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत पुलिस से की गई थी।
गोरैयाडीह की फात्मा बेगम ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि सात वर्ष पूर्व भदोही के मुंनारा तालाब निवासी असफाक के बेटे गुड्डू के साथ उसकी शादी रिति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। उसके पिता मुस्ताक ने अपनी हैसियत के मुताबिक उपहार दिए थे। मगर शादी के बाद से ही उनके पति गुड्डू , शेर अली, नन्हे, ननद सेबी, सास लाला, ससुर असफाक उसे दहेज के लिए मारने-पीटने लगे। करीब एक माह से उसकी रोज पिटाई की जाती थी। उन्होंने 9 जनवरी को मारा-पीटा और घर से निकाल दिया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसका दूसरी लड़की लाया है और उसे घर में रखा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।