मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही एक महिला के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को सूचना दी है। लेकिन कोई तहरीर भय वश नहीं दिया है। कुछ लोग मामले में सुलह समझौता कराने में जुट गए हैं।
मीरगंज थाना के एक गांव मे रविवार भोर में मायके में रह रही एक महिला को पड़ोस के युवक ने अपने हवस का शिकार बना लिया। महिला एक बच्चे की मां है और दिमाग से कुछ कमजोर है। उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो उसने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर आने की बात कह कर थाने से लौटा दिया। अब उस पर सुलह समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के पिता ने लड़की के साथ उसी कॉलेज में पढ़ रहे एक युवक और उसके चाचा पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिता ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कादीहद गांव निवासी सौरभ और उसके चाचा उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए।
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने सोमवार को 15 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष बालेंद यादव ने बताया कि क्षेत्र के अमरा गांव निवासी अजीत यादव के बारे में सूचना मिली कि वह बनरहिया बाग के पास मौजूद है। उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
शाहगंज। क्षेत्र के कछरा गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी प्रिया (24) पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
शाहगंज। किसान एक्सप्रेस ट्रेन में बच्चों को बैठाकर पानी लेने गए पिता की ट्रेन छूट जाने पर बच्चे बिछड़ गए। ट्रेन के रवाना होते ही पिता की परेशानी बढ़ गई। उसने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। जिस पर पुलिस ने बच्चों को पिता से मिलवाया। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर निवासी राम भरोसे पुत्र तेरस फैजाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। किसान एक्सप्रेस ट्रेन पर अपने बेटे राम बाबू (9) व ढाई वर्षीय गौरव को ट्रेन की जनरल बोगी में बैठाकर पानी लेने चले गए। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। बेटों के छूटने पर वह परेशान हो उठे। भाग कर इसकी सूचना आरपीएफ कार्यालय को दी। आरपीएफ ने मालीपुर स्टेशन को घटना की सूचना दे दी। जहां ट्रेन के रुकने पर सिपाही महेन्द्र यादव ने दोनों बच्चों को ट्रेन से उतारकर शाहगंज स्थित आरपीएफ कार्यालय भेजा।