नेवढ़िया। क्षेत्र के रामनगर ब्लाक पर सोमवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया।
रूबी पटेल की जनरल स्टोर की दुकान विकास खंड के पास है। सोमवार की रात ताला तोड़कर चोर उसमें रखा तीन हजार रुपये नगद समेत करीब 15 हजार का तेल, साबुन, क्रीम, पॉवडर आदि उठा ले गए। इसके बाद चोर गुड्डू जायसवाल की किराने की दुकान के शटर को चाड़कर उसमें रखा दो हजार नगद समेत करीब 50 हजार रुपए का सामान चोर उठा ले गए। इसके बाद सूरज ज्वेलर्स की दुकान का भी ताला आधा किलो चाँदी उठा ले गए। दुकानदार शाम को अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गये थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
शाहगंज क्षेत्र के अक्खनसराय गांव के मुख्य मार्ग स्थित एक ढाबे का शटर तोङकर चोरों ने नगदी व एक काउंटर पारकर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया।
नगर के पूर्वी कौड़िया मोहल्ला निवासी मनोज कुमार जायसवाल अक्खनसराय में महाजा ढाबा चलाता है। बीती रात वह दुकान बंद करके घर गया। रात में चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोङकर काउंटर में रखा बीस हजार रुपए नगदी व एक काउंटर पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे भुक्तभोगी ने ताला टूटा देख पुलिस को घटना की तहरीर दी है।