फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के आमघाट स्थित रिश्तेदारी में रह रहे युवक ने शुक्रवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव टिनशेड में बल्ली पर नाइलान के रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी 36 वर्षीय छांगुर उर्फ छन्नू निषाद पुत्र जवाहिर अपनी पत्नी रेनु व चार बच्चों के साथ अपने जीजा प्रभु निषाद के यहां किराए पर रह रहा था। जीविकोपार्जन के लिये ठेला-खोमचा लगाकर जीवन व्यतीत कर रहा था। परिजनों के मुुताबिक रात में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह परिनजो ने देखा तो छांगुर टिनशेड में लगे बल्ली के सहारे नाइलॉन के रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखकर मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें