फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां-बेटी की मौत, मासूम समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाईन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे के समीप रविवार को दिन के दो बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई जबकि डेढ़ वर्षीय मासूम और बाइक चालक युवक घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से नाराज लोगों ने जौनपुर-इलाहाबाद हाईवे पर मुरादगंज के पास शव रखकर जाम लगा दिया। दो से ढाई बजे तक चले जाम के दौरान आवागमन ठप रहा। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाते हुए जाम खत्म करने का आग्रह किया। इस दौरान जाम कर रहे लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी जिलेदार यादव की पत्नी आशा देवी (48) अपनी बेटी चंदा देवी (22) को दवा दिलाने के लिए जिला अस्पताल आई थी। चंदा गर्भवती थी । अस्पताल से दवा लेकर मां-बेटी दोनों बाइक से घर लौट रही थी। बाइक आशा देवी का बेटा विकास यादव (25) चला रहा था। चंदा की गोंद में उसका डेढ़ वर्ष का बेटा भी था। वे जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर मुरादगंज तिराहे से आगे सीहीपुर रेलवे क्रासिंग की तरफ बढ़े ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी मां-बेटी दाहिनी तरफ सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास के साथ डेढ़ वर्ष का बालक घायल हो गया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और दो बजे सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के चलते आवागमन ठप हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण जाम करने पर अड़े थे। आधा घंटे समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें