फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाने की पुलिस ने बीते 30 नवंबर की शाम छह बजे हसिया प्राथमिक विद्यालय के पास से स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बीस हजार नकद समेत व्यवसायी का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। उसके दो साथी अभी पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार में निगोह निवासी प्रेमशंकर सेठ की प्रेम आभूषण भंडार नाम से ज्वैलरी की दुकान है। 30 नवंबर की शाम छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। हसियां प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक पर छह की संख्या में बदमाश पहुंचे और ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचे के बलपर बदमाशों ने एक लाख नकदी समेत 16 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिलने पर अपने हमराहियों के साथ वह भन्नौर स्टेशन पर पहुंचे। एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस शक के आधार पर दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, बीस हजार रुपये नकद मिला। उसे थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने प्रेमशंकर सेठ से 30 नवंबर को हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राहुल मिश्रा निवासी छोटीपुर थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया। उसके खिलाफ महराजगंज, आजमगढ़, अंबेडकर, जौनपुर के शाहगंज थाने में लूट और हत्या के केस दर्ज हैं। उसने मौके से फरार अपने दोनों साथियों का नाम अभिषेक सिंह और शेरबहादूर निवासी देरमा जैतपुरा आजमगढ़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें