फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने महिला के शरीर से उतरवा लिया जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंद्रपुर गांव में सोमवार की रात पिकअप सवार पांच बदमाश पशुशाला में बंधी पांच बकरियां और एक गाय को पिकअप पर लाद लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर एक महिला के शरीर से उसके सोने और चांदी के जेवर भी उतरवा लिया। बचाव करने पहुंचे महिला के पति की पिटाई भी कर दी। गांव के लोग चीखते चिल्लाते रहे और बदमाश पथराव करते मवेशियों को लाद ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तबतक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

रूपचंद्रपुर गांव निवासी राकेश गौतम रात में अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। करीब आधी रात को सफेद रंग की पिकअप पर सवार पांच लोग उनके घर के पास पहुंचे और घर के सामने पशुशाला में बंधी गाय को पिकअप में लाद लिया। इसके बाद वे पांच बकरियां लाद रहे थे कि राकेश की पत्नी की नींद टूट गई। वह शोर मचाते पिकअप के पास पहुंची तो तस्करों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके कान से सोने की बाली, मंगलसूत्र, नथिया उतरवा कर रख लिया। पत्नी की चीख सुनकर राकेश भी चिल्लाते हुए मौके पर पहुंचा तो तस्करों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से वह अचेत हो गया। तबतक गांव के लोग भी जाग गए। शोर मचाते लोग करीब आने की कोशिश की तो बदमाश पथराव करते एक गाय और पांच बकरियों को लाद ले गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी पूछताछ कर लौट गए। राकेश का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें