फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक रेलवे कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी विनीत राय की तहरीर पर की है। रेलवे कर्मचारी अरविंद पर जमीन बैनामा कराने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में विनीत राय ने कहा है कि उन्होंने अपने साथी अरविन्द सिंह निवासी उत्तर रेलवे कालोनी भण्डारी को जमीन बैनामा कराने के लिए 24 अगस्त 2013 को पांच लाख रूपया दिए थे। एक सप्ताह का समय लेने के बावजूद भी वह जमीन बैनामा नहीं करा सके। कहने पर बार-बार टाल-मटोल करते रहे। उन्होंने जमीन लेने से ही इनकार कर दिया तो 30 अक्टूबर 2015 को अरविंद ने उन्हें डेढ़ लाख रूपया वापस किया और कहा कि बाकी पैसा एक माह के अंदर वापस कर देंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी उसने पैसे नहीं लौटाए तो उसने 28 सितम्बर 2017 को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोतवाली में पंचायत की तो 10 अक्टूबर 2017 को दो लाख रूपया और 30 अक्टूबर 2017 को डेढ़ लाख रूपया देने पर सुलह समझौता हो गया। लेकिन समय बीतने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। तकादा करने पर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविन्द सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 406, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें