फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
बदलापुर में छात्रा के अपरहरण स्थल की जांच करती क्राइम ब्रांच की टीम
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर के पास से शनिवार को छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस दूसरे दिन रविवार को भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना की छानबीन में लगी क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को बदलापुर में घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ की। उधर, किसी अनहोनी की आशंका से छात्रा के परिवारीजन परेशान है। छात्रा के पिता की तहरीर पर बदलापुर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को वह देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी घर से करीब पांच सौ मीटर दूर ऊदपुर घाटमपुर गांव की पुलिया के निकट सरपत के झुरमुट में उसकी साइकिल लावारिस हाल में मिली। इससे परिवार के लोग और परेशान हो गए। लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की लेकिन रविवार की शाम खबर लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक विजय कुमार गुप्ता के साथ क्राइम ब्रांच ने रूप चंद्रपुर तथा घाटमपुर स्थित छात्रा के अपहरण स्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस छात्रा का पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें