दुराचार में नाकाम युवक ने पड़ोसन को पीटा
-शनिवार शाम खेत गई थी विवाहिता, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके में शनिवार शाम मनचले युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दुराचार में नाकाम युवक ने उसे पीट दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने विवाहिता को दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख पीड़िता ने आबरू बचाते हुए विरोध किया। दुराचार में नाकाम युवक ने विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। चीखपुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो घर वालों के होश उड़ गए। आरोपी के घर उलहना देने के बाद पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। विवाहिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
-------------------------
पड़ोसी युवक के जाल में फंसी किशोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी पड़ोसी के प्रेमजाल में फंस गई। मौका पाते ही युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया। शुक्रवार को किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। खोजबीन करते हुए परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
-------------------------