फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे से आतंकित कर ट्रक चालक से 34 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। सुल्तानपुर-जौनपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कबेली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक को असलहे के बल पर आतंकित कर उसके पास से 34 हजार रुपये लूट लिया। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे कबेली गांव के पास खराब हो गया। ट्रक चालक गाड़ी का पहिया बदल रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और चालक की कनपटी पर असलहा सटा कर उसे आतंकित कर दिया और उसके पास से 34 हजार रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। ट्रक चालक शशिभूषण उपाध्याय पुत्र राम चंद्र उपाध्याय निवासी आनापुर थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ ट्रक पर गेहूं लादकर सुल्तानपुर से वाराणसी जारहा था। चालक ने क्षेत्र के हरिहरपुर पेट्रोल पंप पर ट्रक में डीजल भरवाया। पंप से निकल कर वह मुश्किल से दो सौ मीटर आगे गया था तभी अगला टायर पंचर हो गया। चालक पहिया बदल रहा था। इसी दौरान चार बदमाश पहुंचे असलहे से आतंकित करके ड्राइवर के पास 34 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चालक ने घटना की सूचना पुलिस और मालिक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुट गई है । शनिवार को दोपहर एक बजे ट्रक मालिक संजय कुमार पांडेय निवासी लोटिया थाना लंभुआ सुल्तानपुर थाने पर पहुंचे । उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी ।
उधर, चंदवक थाना क्षेत्र के मोडै़ला बाजार मे परचून व इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकानों के पीछे के दरवाजे का ताला काटकर चोर शुक्रवार की रात नकदी समेत हजारों का माल उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों पुलिस को सूचना दी गई। मौड़ैला बाजार में कन्हैया बरनवाल की इलेक्ट्रॉनिक और संजय बरनवाल निवासी दानगंज की परचून की दुकान है। शुक्रवार की रात चोर पीछे से दरवाजे का ताला तोड़कर कन्हैया की दुकान में रखा दस हजार नकदी व लगभग बीस हजार का सामान व संजय बरनवाल की दुकान से ग्यारह हजार का कूपन व ढाई हजार नकद चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें