फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर दूकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर व मोबाइल की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर सोमवार की रात नकदी व जीवन रक्षक दवाएं समेत ढाई लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की पर चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मोकलपुर गांव निवासी हरी प्रसाद गौड़ की स्थानीय बाजार में मेडिकल स्टोर है। दवा की दूकान में ही उनकी मोबाइल शाप भी है। सोमवार की रात में दूकान बंद कर वह घर चले गए। मंगलवार को सुबह जब हरिप्रसाद दुकान खोलने पहुंचे तो सामने का दरवाजा सही सलामत था। मुख्य दरवाजे को खोलकर वह दुकान में दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए। पीछे का दरवाजा टूटा था और अंदर रखी कीमती जीवन रक्षक दवाएं, काउंटर में रखा करीब 25 हजार नकदी, मोबाइल फोन, रीचार्ज कूपन, इनवर्टर, बैट्री, कंप्यूटर समेत करीब ढाई लाख से अधिक का माल गायब था। अंदर रखे सारे सामान बिखरे पड़े थे। दूकानदार ने शोर मचाया तो आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे बाजार में दुकान से चोरी की घटना फैल गई। पीड़ित ने घटना की सूचना मडिय़ाहूं कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें