फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीओ करेंगे जांच
विज्ञापन

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी पटाखा व्यवसायी के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम अभिनय मिश्र ने कोतवाल शशिभूषण राय समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ लूट व रंगदारी का वाद दर्ज करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी को जांच का आदेश दिया। साथ ही आदेशित किया है कि जांच आख्या नियत तिथि के अंदर कोर्ट में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

आसिया बानो निवासी कटघरा ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह आतिशबाजी के विनिर्माण व विक्रय का कार्य करती है। उसे लाइसेंस जारी है। 11 अक्टूबर 2017 को 5:00 बजे शाम कोतवाल 11 पुलिसकर्मियों के साथ उसके हाता में घुस आए। जांच के बाद कारोबार को अवैध बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। जिसका समर्थन पुलिसकर्मियों ने किया। लाइसेंस की निर्धारित सीमा बताने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसे व घर की औरतों को कई थप्पड़ जड़ दिया तथा कहा कि सारे पटाखे लाद लो दिवाली में काम आएंगे। उसके बेटे को भी जबरन जीप में बैठाकर सारा पटाखा लेकर चले गए। दूसरा बेटा थाने पर गया तो उसे भी पुलिस ने बैठा लिया और धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें