फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल बागेश्वरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव के पास 18 अक्तूबर की रात बाजार से लौटते समय बदमाशों की गोली से घायल भानपुर निवासी बागेश्वरी पटेल (55) की शनिवार की भोर में बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों ने गोली मारकर उनकी बाइक लूट ली थी। पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

भानपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बागेश्वरी पटेल 18 अक्तूबर को नोनारी बाजार से घर लौट रहे थे। वह नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव स्थित चौदहों ब्रह्मबाबा स्थान के पास पहुंचे थे। जहां बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और बाइक लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल ब्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया था जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था। सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी का भरोसा लोगों को दिया था लेकिन घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें