फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी और आवास से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
बाइक एजेंसी और आवास में चोरी
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बे में खुटहन रोड स्थित अग्रहरि होंडा एजेंसी और एजेंसी मालिक के आवास में गुरुवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर नकदी, जेवरात समेत पांच लाख का माल उठा ले गए। पुलिस मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। चोरों ने एजेंसी मालिक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद पूरे इत्मिनान से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

नई आबादी मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरि होंडा एजेंसी के अधिष्ठाता हैं। जो एजेंसी के ऊपरी तल पर मकान बनाकर रहते हैं। गुरुवार की रात पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते चोर उनकी छत पर पहुंचे। सीढ़ी पर लगे लोहे के दरवाजे की कुंडी तोङ़कर अंदर घुसे चोरों ने नीचे एजेंसी के सर्विस सेंटर से रिंच आदि के सहारे कैश काउंटर में रखे एक लाख रुपये लेकर ऊपरी तल पर पहुंचे। इस कमरे में एजेंसी संचालक सोए थे। उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखे बक्से व आलमारी को तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये नगदी व जेवरात समेट ले गए। सुबह एजेंसी मालिक किसी तरह बाहर आए तो दूसरे कमरे में अस्त व्यस्त सामान देखकर हैरत में पड़ गए। नीचे एजेंसी का कैश बाक्स भी टूटा मिला। जहां से रुपये गायब व कागजात बिखरे थे। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डॉग स्क्वॉड घटना स्थल से निकलकर एक किलोमीटर दूर बस्ती की ओर गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर मिले घटना में प्रयुक्त औजार से पुलिस को एजेंसी कर्मियों व आने जाने वालों पर शक कर रही है। भुक्तभोगी के मुताबिक पांच लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें