फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने तालाब की भूमि कराई मां के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के दुबौली गांव के तत्कालीन लेखपाल ने जालसाजी कर तालाब की कीमती भूमि अपनी मां के नाम करा लिया है। मामले का खुलासा गत दिनों हुआ, जब ग्राम रजनीपुर निवासी देवी प्रसाद दुबे व संदीप कुमार दुबे ने प्रकरण की जांच की मांग कर तालाब से कब्जा हटाने के लिए मंडलायुक्त वाराणसी, उपजिलाधिकारी बदलापुर, जिलाधिकारी आदि को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील क्षेत्र के दुबौली गांव में स्थित भूखंड संख्या 20 क रकबा दो एकड़ 14 डिसमिल तालाब के नाम पर दर्ज थी। लाखों रुपये की जमीन उस गांव में तैनात तत्कालीन लेखपाल अनिल कुमार उर्फ सुरेश मणि तिवारी ने अपनी माता प्रभु देवी के नाम जालसाजी से करा दी है। लेखपाल अनिल सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर गांव निवासी हैं, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तब वे दुबौली गांव में बतौर लेखपाल तैनात थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी रही । इस संबंध में रजनीपुर गांव निवासी देवीप्रसाद दुबे व संदीप कुमार दुबे ने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया है । जिसमें प्रकरण की जांच करने व तालाब खाते की जमीन से प्रभुदेवी का नाम खारिज करने सहित उक्त भूमि को संरक्षित करने की मांग की गई है। हालांकि प्रभुदेवी भी इस दौरान मर चुकी हैं। किंतु सेवानिवृत्त लेखपाल अनिल बतौर वारिस बन कर तालाब की जमीन अब अपने नाम कराने के फिराक में हैं ।
विज्ञापन

कोट:
मामला संज्ञान में है। उसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डा.केएस पांडेय
एसडीएम, बदलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें