फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात हल्की मुठभेड़ में अलग-अलग स्थानों से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर के पास व्यापारी रवि अग्रवाल को गोली मारकर हुई लूट के अलावा मछलीशहर में इस्लाम हत्या कांड और मड़ियाहूं में लूट की घटना में शामिल रहे। बदलापुर में हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश जिले के अलावा दूसरे जनपदों में भी लूट जैसी घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बदलापुर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम रात में कलिंजरा मोड़ तिराहे पर मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लुटेरे तेजी बाजार से कलिंजरा मोड की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम तेजीबाजार के इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरदाशपुर के पास घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। सामने से आते बाइक सवार को रोकने का इसारा किया। इतने में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति फायर कर दिया और पूरी रफ्तार में भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम चांद अली निवासी कान्हापुर मछलीशहर बताया। उसके पास से असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। उसने बताया कि पिछले महीने अपने साथियों से मिलकर उसने खिताब चढ़ई पुल के पास से व्यापारी का पैसा लूट लिया था। उधर, मछलीशहर पुलिस इस्लाम हत्याकांड के आरोपियंों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर मछलीशहर बरईपार तिराहे के पास पुलिस पहुंची तो वहां पहले से मौजूद युवक पुसि को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त ज्वाला यादव ने भूमि बेचने पर कमीशन का पैसा लेने के चक्कर में गोली मारकर इस्लाम की हत्या कर दी थी। उधर, सुजानगंज पुलिस ने भीरदासपुर पुल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त उमेश यादव को गिरफ्तार किया है। उसने पलिस को बताया कि 19 सितंबर की रात सुजानगंज थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में वह भी शामिल था। लेकिन भागने में सफल गो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें