फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से घर में लगी आग, भारी क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी महबूब आलम के घर में रविवार की भोर में शार्टसर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर में मौजूद लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। पड़ोसियों ने बाहर से सीढ़ियां लगाकर आग से घिरे लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

कमालपुर गांव के निवासी महबूब शनिवार को अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। परिवार के सभी सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। भोर में घर से तेज धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचे तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। मकान की छत पर सो रहे लोगों के लिए बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पड़ोस के लोगों ने बांस की सीढ़ी के सहारे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जब तक आग पर लोगों ने काबू पाया तक मकान में रखे तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरण, खाद्यान्न, कपड़े व अन्य कीमती सामान समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें