फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरों शोरूम में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर में रोडवेज के समीप स्थित एक बाइक एजेंसी में रविवार की रात सेंध लगाकर चोर तीन बाइक और 3.59 लाख रुपये उठा ले गए। सोमवार सुबह जब एजेंसी मालिक एजेंसी पहुंचे तो देखा कि कि दीवार में सेंध लगी है और तीन बाइक समेत रुपये गायब हैं। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उधर, चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

नगर के बस स्टेशन के पास सिद्धि विनायक नाम की हीरो बाइक की एजेंसी है। एजेंसी मालिक रोशन दुबे सुबह दस बजे एजेंसी पहुंचे तो देखा कि एजेंसी की पीछे की दीवार में सेंध लगी है। एजेंसी में गाड़ियों की गिनती करने पर दो नई और एक मरम्मत के लिए आई पुरानी बाइक गायब मिली। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को बैंक बंद होने के कारण शुक्रवार और रविवार को बिकी बाइक के 3.59 लाख रुपये एजेंसी के ऑफिस में रखे हुए थे। आफिस का ताला तोड़कर चोर रुपये उठा ले गए। इसके अलावा चोर दो बाइक की बैट्री भी चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर सीओ सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर पन्नग भूषण ओझा भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। फोरेंसिक टीम ने टूटी हुई दीवार के बगल में उंगलियों व छूटे पड़े औजार से फिंगर प्रिंट लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। एजेंसी के कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बाइक एजेंसी का एक माह से सीसीटीवी कैमरा खराब चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसकी भी जानकारी चोरों को थी। इसी वजह से चोरों ने कैमरे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। वैसे एजेंसी मालिक रोशन दुबे का कहना है कि एक महीने से एजेंसी में निर्माण कार्य चलने की वजह से सभी कैमरे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें