फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी के नौकर से लूट लिए 46 हजार

विज्ञापन
लूट के बाद बैंक में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
शाहगंज। बैंक आफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में रुपये जमा करने आए प्लाईवुड व्यापारी के नौकर को चाकू से आतंकित कर बदमाशों ने 46 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला कि बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा पहले से ही खराब है जिससे बदमाशों की छानबीन में पुलिस को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला निवासी विवेक गुप्ता की घासमंडी रोड पर हिल टाप प्लाईवुड के नाम से फर्म है। बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे विवेक ने अपने नौकर डफलटोला मोहल्ला निवासी कन्हैयालाल 46 हजार रुपये जमा करने के लिए बैंक आप बड़ौदा की शाहगंज शाका में जमा करने के लिए भेजा था। उनका बैंक खाता बैंक आफ बड़ौदा की शाहगंज शाखा में है। कन्हैया रुपये जमा करने के लिए कैश काउंटर पर पहुंचा। सर्वर डाउन होने के कारण रुपये जमा करने के लिए कतार में लगकर इंतजार करने लगा। इसी बीच दो युवक उसके पास पहुंचे। रुपये जमा करने के लिए जमा पर्ची भरने में मदद करने के नाम पर कन्हैयालाल को लेकर बैंक के बाहर चले गए। बैंक के बगल गली में पहुंचते ही दोनों युवकों ने चाकू से आतंकित कर उसके पास से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और गली के रास्ते पैदल ही डिहवा भादी गांव की तरफ फरार हो गए। शोर मचाते हुए कन्हैया बैंक में पहुंचा और शाखा प्रबंधक से आपबीती बताई। शाखा प्रबंधक केशव उपाध्याय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब पाया गया। पता चला कि बारिश के चलते मशीन जल गई है। इसकी सूचना 15 दिन पहले ही बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अवधेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें