फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े स्कूटी सवार से लूटे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े स्कूटी सवार से लूटे दो लाख
विज्ञापन

बिजली का बिल भरने जा रहा था रमेश, बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
बैंक से रुपये निकलवाकर बिजली का बिल भरने जा रहे एक व्यक्ति से बुधवार सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट की। लुटेरे उक्त व्यक्ति से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने रेलवे ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शिव चौक की गली लेखराम वाली निवासी रमेश कुमार ने बुधवार सुबह सांगवान के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक से दो लाख रुपये निकलवाए थे। रमेश ने दो लाख रुपये बैग में डालकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिए। रमेश कुमार जब ओवरब्रिज के निकट ब्रेेकर पर पहुंचा तो उसने स्कूटी की डिग्गी खोली और रुपये निकालने लगा तो इतने में बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने उससे रुपयों वाला बैग झपट लिया। रमेश 33 केवी बिजलीघर में बिजली का बिल भरवाने जा रहा था। वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार लुटेरे बालभवन की ओर भाग निकले। व्यक्ति ने अपने साथ लूट होने पर शोर भी मचाया। जब तक लोग पहुंचते तब तक बाइक सवार युवक बालभवन से भी दूर जा चुके थे। घटना की सूचना के बाद बस अड्डा पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो एक कैमरे में वारदात की फुटेज मिली हैं जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में लुटेरे स्कूटी सवार से रुपये लूटते हुए नजर आ रहे हैं। अड्डा चौकी इंचार्ज बलवान सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में लूट की वारदात कैद हो गई हैं। रमेश कुमार के बयानों पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान
डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर जिलेभर में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जगह-जगह नाकेबंदी की गई और वाहनों की भी विशेष चेकिंग पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा की जा रही है। इसके बावजूद दिनदहाड़े स्कूटी सवार से दो लाख की लूट पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करती है। दिनदिहाड़े लूट की वारदात होना सुरक्षा में सेंध ही है। लुटेरे दो लाख लूटकर बेखौफ होकर निकल गए और पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें