फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने आए बदमाशों ने सफाईकर्मी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। नगर कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में बुधवार को लूट की नीयत से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने सफाई कर्मचारी को गोली मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों से खुद को घिरता देख बदमाश हवा में गोलियां दागते फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। गंभीर रूप से घायल सफाई कर्मचारी को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पेट और कमर में उसे तीन गोली लगी है।
विज्ञापन

काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शीतलगंज शाखा में सुबह करीब 10 बजे काले रंग की अपाचे बाइक से पगड़ी बांधे दो बदमाश पहुंचे। बाइक बाहर खड़ा कर दोनों बदमाश अंदर घुस गए। दोनों एक साथ कैशियर के पास पहुंचे। बदमाशों ने कैशियर सुनील सिंह से कहा कि उन्हें बैंक से रुपये निकालना है। इसी दौरान शाखा प्रबंधक ओमजी गुप्ता पहुंचे और अपना बैग काउंटर पर रख दिया। इतने में ही एक बदमाश शाखा प्रबंधक का बैग उठाकर भागने लगा। बैंक में मौजूद सफाई कर्मचारी सूरज सिंह ने बैग लेकर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। इतने में दूसरे बदमाश ने सफाई कर्मचारी सूरज सिंह को गोली मार दी। उसके कमर और पेट में तीन गोलियां लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इतने में बाहर मौजूद लोगों ने भी ललकारते हुए बदमाशों की तरफ बढ़े। बदमाश ने बैग फेंक दिया और लोगों को अपनी तरफ आता देख हवाई फायरिंग करते बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर मडिय़ाहूं की तरफ भाग गए। भागते हुए समय एक बदमाश की पिस्टल बैंक में ही गिर गई। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गोली से घायल कर्मचारी को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी विश्वनाथ यादव, क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव मौके पर पहुंच गए। काफी छानबीन के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें