फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊदपुर गांव में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव तीन मासूम बच्चों के साथ मां की झुलसने से हुई मौत की घटना के दूसरे दिन भी गांव में मातम छाया रहा। घटना के दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार के अलावा आसपास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

दाऊदपुर गांव में दुर्बली राम का परिवार अपने अन्य पट्टीदारों के साथ कच्चे मकान मे रहता है। शुक्रवार की रात दुर्बली की छोटी बहु कुसुम (28) पत्नी उमेश कुमार अपने तीन बच्चों अंजली (7), आंशिक (5) और आयुषी (2) के साथ कमरे मे सोई थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे मकान से तेज लपटें उठने लगी तो लोगों की नींद टूट गई। जबतक लोग आग बुझा पाते कच्चा मकान ढह गया और उस कमरे में सो बच्चों के साथ सो रही महिला मलबे में दब गई। चारों की मौत हो गई। घटना के बाद से मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी है। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्हेंने बताया कि सांसद रामचरित्र निषाद 15 अगस्त को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें