फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर घर में घुसा ट्रक महिला की मौत,

विज्ञापन
खाकोपुर में हादसा
विज्ञापन
मछलीशहर । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाखोपुर के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को अनियंत्रित ट्रक एक झोपड़ी में घुस गया जिसकी चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई और तीन मासूम बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाम तकरीबन चार बजे इलाहाबाद की तरफ से ट्रक जैसे ही खाखोपुर के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित धरीकारों की झोपड़ी पर चढ़ गया। झोपड़ी में आराम कर रही बंसती (55) पत्नी लोखू चपेट में आ गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति लोखू (60) वर्ष, पवन (05) पुत्र वीरेन्द्र, , रोशनी (03) पुत्री सुरेन्द्र, माधुरी (04) पुत्री राधे गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया जहाँ से तीनों मासूमो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक झोपड़ी रौंदता हुआ आगे जाकर बिजली के पोल से टकराने के बाद रुक गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। मृतक महिला एवं उसका परिवार मूल रूप से मऊ जिले के रामपुर सोगरा गांव के निवासी है। बीते चार -पाँच सालों से सड़क किनारे झोपड़ी डालकर सड़क के किनारे रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें