फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म 20-27-26

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई एक आठ वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री मंगलवार की दोपहर खेत की तरफ गई थी। जहां गांव के ही युवक ने उसको पकड़ कर एकांत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। खून से लतफत बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो उसकी दशा देख परिवार वालों के होश उड़ गए। पीड़ित बच्ची को लेकर लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ मड़ियाहूं रामभवन यादव का कहना है कि पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें